कुएं में गिरी गाय को पुलिस और फायर टीम ने सुरक्षित निकाला
नवाबगंज के आदमपुर हड़ैया में देर रात चला रेस्क्यू, किसान परिवार ने ली राहत की सांस

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। नवाबगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैतीपुर के मजरा आदमपुर हड़ैया में गुरुवार रात करीब दो बजे किसान सुनीत रावत की गाय अचानक कुएं में गिर गई। घटना से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। पीआरवी 8322 ने मामले की जानकारी थाना सोहरामऊ के प्रभारी निरीक्षक अरविन्द पाण्डेय को दी, जिसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। उपनिरीक्षक देशराज सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और महबूब ने फायर सर्विस टीम के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया। फायर सर्विस के चालक मनोज कुमार, फायरमैन राकेश जोशी, बृजनीश कुमार, प्रदीप पांडेय और होमगार्ड केशर सिंह ने कड़ी मशक्कत के बाद गाय को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस और फायर सर्विस की तत्परता से गाय की जान बच गई, जिससे किसान परिवार ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू टीम की सराहना की।
