Homeबिहारनीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के सीएम पद की ली शपथ

नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के सीएम पद की ली शपथ

एनडीए ने विकास की गारंटी का जताया भरोसा

पटना। नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए। समारोह के बाद एनडीए नेताओं ने इसे “ऐतिहासिक जीत” बताया और दावा किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत और ऐतिहासिक शपथ ग्रहण का क्षण है, जबकि शाहनवाज़ हुसैन ने नीतीश कुमार को अनुभवी मुख्यमंत्री बताते हुए नई टीम से बड़े बदलाव की उम्मीद जताई। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इसे बिहार के लिए नए युग की शुरुआत बताया और कहा कि एक विकसित बिहार की नींव रखी जाएगी। भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने “डबल इंजन सरकार” की बात दोहराते हुए जनता से किए गए वादे पूरे करने का भरोसा दिलाया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई कैबिनेट को बधाई दी। भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने पूरे बिहार में उत्साह का माहौल बताया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जीत जितनी बड़ी है, जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी है और अब अगला फोकस पश्चिम बंगाल पर होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इसे ऐतिहासिक पल बताया और कहा कि विकसित भारत के सपने के लिए बिहार का विकास जरूरी है। राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी समारोह को ऐतिहासिक बताते हुए बिहार में फिर से बनी डबल इंजन सरकार की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments