ब्लैक फ्राइडे सेल से गुलजार होगा नेक्सस सीवुड्स मॉल, 100 से अधिक ब्रांड पर 50% तक की छूट

29 नवंबर तक खरीदारी का मौका, 10 हजार रुपये या उससे अधिक की शॉपिंग पर मिलेंगे सुनिश्चित रिवॉर्ड्स, फैशन, फुटवियर, ब्यूटी और इलेक्ट्रॉनिक्स पर आकर्षक ऑफर

नवी मुंबई। ब्लैक फ्राइडे सेल के मौके पर नवी मुंबई के प्रमुख शॉपिंग डेस्टिनेशन नेक्सस सीवुड्स मॉल में ग्राहकों के लिए खास ऑफर पेश किए गए हैं। मॉल में 29 नवंबर 2026 तक चलने वाली इस सेल के दौरान फैशन, फुटवियर, ब्यूटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, एक्सेसरीज और होम डेकोर सहित 100 से अधिक ब्रांड पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। फेस्टिव सीजन, शादी-ब्याह और साल के अंत में होने वाले समारोहों को ध्यान में रखते हुए इस सेल को खास तौर पर तैयार किया गया है। ग्राहकों को नए कलेक्शन, पार्टी वियर और वेडिंग सीजन के लिए स्टाइलिंग विकल्पों के साथ आकर्षक डील्स का लाभ मिलेगा। सेल में H&M, Azorte, Mango, Aldo, Tira, Max, MAC और Sephora जैसे लोकप्रिय ब्रांड शामिल हैं। इसके अलावा 10,000 रुपये या उससे अधिक की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए सुनिश्चित रिवॉर्ड्स की भी व्यवस्था की गई है। Nexus Select Malls की इस पहल का उद्देश्य ब्लैक फ्राइडे वीकेंड को ग्राहकों के लिए खास शॉपिंग अनुभव में बदलना है। यह ऑफर 29 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *