HomeMaharashtraबोरीवली कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के लिए कुर्सी-टेबल की व्यवस्था

बोरीवली कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के लिए कुर्सी-टेबल की व्यवस्था

मुंबई। बोरीवली बार एसोसिएशन द्वारा अधिवक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बोरीवली कोर्ट परिसर में सराहनीय पहल की गई है। वकीलों के बैठने एवं आवश्यक दस्तावेजी कार्यों को सुगम बनाने के उद्देश्य से परिसर में 30 कुर्सियां और 4 टेबल उपलब्ध कराए गए हैं। यह व्यवस्था अध्यक्ष एड.एम.के.गिरी, एडवोकेट सुरेंद्र लांडगे तथा बार एसोसिएशन की पूरी कमेटी के सहयोग से की गई। नई सुविधा शुरू होने के बाद अधिवक्ताओं ने इसे काफी उपयोगी बताते हुए बार एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की है। वकीलों का कहना है कि कोर्ट परिसर में इस प्रकार की बुनियादी सुविधाएं कार्य के दौरान काफी मददगार साबित होती हैं और इससे अधिवक्ताओं को बैठकर दस्तावेजी कार्य करने में सहूलियत मिलेगी। बार एसोसिएशन की इस पहल को लेकर अधिवक्ताओं ने आभार व्यक्त करते हुए इसे वकीलों के हित में उठाया गया सकारात्मक कदम बताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments