Saturday, June 28, 2025
Google search engine
HomeIndiaNew Delhi: मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार में मंत्री रहें अखंड प्रताप सिंह...

New Delhi: मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार में मंत्री रहें अखंड प्रताप सिंह ‘आप’ में शामिल

New Delhi

नई दिल्ली:(New Delhi) मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार में दो बार मंत्री रहें अखंड प्रताप सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित अखंड प्रताप सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उन्हें राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में टोपी और पटका पहनाकर ‘आप’ परिवार में शामिल किया।

अखंड प्रताप सिंह तीन बार विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं और मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विकास परिषद के अध्यक्ष रहे हैं। वरिष्ठ नेता संजय सिंह का कहना है कि अखंड प्रताप सिंह को आने से मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी।

सिंह ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि आम आदमी पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई लगातार अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। आज मध्य प्रदेश सरकार में दो बार मंत्री और तीन बार विधायक रहे चुके अखंड प्रताप सिंह आप आदमी पार्टी परिवार में शामिल हुए हैं। अखंड प्रताप सिंह ने तीन बार मध्य प्रदेश विधानसभा में टीकमगढ़ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। इनके पिता ने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था।

सिंह ने कहा कि जनता पार्टी के समय में जब पूरे देश में आपातकाल के विरुद्ध आंदोलन चल रहा था, अखंड प्रताप सिंह उस आंदोलन से निकले हैं। इन्होंने उस समय समाजवादी आंदोलन का हिस्सा बनकर आपातकाल के विरुद्ध लड़ाई लड़ी। 1977 में वे पहली बार विधायक बने। इसके बाद 1993 में दूसरी बार और 2003 में तीसरी बार विधायक बने। उनके ‘आप’ में शामिल होने से मध्यप्रदेश में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

निश्चित रूप से आम आदमी पार्टी का कारवां और तेजी व मजबूती के साथ मध्य प्रदेश में आगे बढ़ेगा। दिल्ली और पंजाब में ‘आप’ की सरकार की जन हितकारी नीतियों की बदौलत आज आम आदमी पार्टी का विस्तार पूरे देश में हो रहा है और तमाम अच्छे लोग आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल हो रहे हैं।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि “ ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का आभार जताते हुए कहा कि अच्छे को बुरा साबित करना दुनिया की पुरानी आदत है। आज कुछ लोग आम आदमी पार्टी पर इसलिए उंगली उठाते हैं, क्योंकि ‘आप’ का देश में कोई मुकाबला नहीं है। आम आदमी पार्टी इस देश के जन-जन में बस गई है। मैंने जब भी चुनाव लड़ा है तो कभी भी सत्ता दल से नहीं लड़ा। वही पार्टी सत्ता में आई है जिससे मैंने चुनाव लड़ा है। मेरे 50 वर्षों के राजनीतिक जीवन में कोई भी मेरे ऊपर उंगली नहीं उठा सका। आज मैं आम आदमी पार्टी का सिपाही बन रहा हूं। मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे मैं अच्छे से निर्वहन करूंगा। आने वाले समय में मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments