HomeMadhya Pradeshगीतकार मुकेश “कबीर” को राष्ट्रीय कलम गौरव सम्मान

गीतकार मुकेश “कबीर” को राष्ट्रीय कलम गौरव सम्मान

भोपाल। देश के सुप्रसिद्ध गीतकार, व्यंग्यकार और विभूति फीचर्स के लेखक मुकेश “कबीर” को राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, प्रयागराज द्वारा राष्ट्रीय कलम गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय संयोजक भगवान उपाध्याय और तुलसी साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद तिवारी द्वारा प्रदान किया गया। मुकेश “कबीर” को उनके चर्चित देशभक्ति गीत “हिन्दुस्तान जिंदाबाद” के लिए सम्मानित किया गया है, जिसे देशभक्ति का सबसे लंबा गीत माना जाता है। अधिवेशन में देशभर से आए अनेक पत्रकार, साहित्यकार और वरिष्ठ अतिथि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments