HomeCrimeMumbai: मामूली विवाद में गोली मारकर महिला की हत्या, आरोपित पिता-पुत्र फरार

Mumbai: मामूली विवाद में गोली मारकर महिला की हत्या, आरोपित पिता-पुत्र फरार

Mumbai

मुंबई:(Mumbai) मानखुर्द (Mankhurd) में मामूली विवाद के चलते हुई फायरिंग की घटना में एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के आरोपित सोनू सिंह और उसका बेटा आतिश सिंह फरार हैं।

पुलिस उपायुक्त हेमराज सिंह राजपूत ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि मानखुर्द में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद की वजह से दो लोगों ने शनिवार रात को फरजाना इरफान शेख पर फायरिंग की थी। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन रविवार को तडके महिला की मौत हो गई। इस घटना के आरोपित सोनू सिंह और उसका बेटा आतिश सिंह फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार सोनू सिंह और फरजाना शेख के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार रात को भी दोनों पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ था और इसके बाद सोनू सिंह और उसके पुत्र आतिश सिंह ने महिला पर फायरिंग कर दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments