HomeArchitectureBreakingMumbai: सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को सौ...

Mumbai: सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को सौ करोड़ कमाना हुआ मुश्किल

Mumbai

मुंबई : (Mumbai) सलमान खान (Salman Khan’s) की मल्टीस्टारर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ गई है। यह फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज हुई थी। वीकेंड पर अच्छी कमाई करने वाली फिल्म फिल्म रिलीज होने के छठे दिन बुधवार को कुछ खास कमाई नहीं कर पाई।

‘सैकनिल्क’ की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘किसी का भाई किसी की जान” ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को महज 5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब तक 87.15 करोड़ हो गई है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड स्तर पर एक सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन देशभर के सिनेमाघरों में बड़े पैमाने पर रिलीज हुई यह फिल्म एक साै करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में नाकाम रही।

फिल्म में पूजा हेगड़े, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी, शहनाज गिल, विनाली भटनागर और साउथ के कलाकारों के साथ सलमान खान की भूमिकाओं के बावजूद यह फिल्म लोगों का दिल नहीं जीत पाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments