Saturday, June 28, 2025
Google search engine
HomeCrimeMumbai: ऑनलाइन धर्म परिवर्तन मामले में गाजियाबाद पुलिस मुंबई पहुंची, शाहनवाज खान...

Mumbai: ऑनलाइन धर्म परिवर्तन मामले में गाजियाबाद पुलिस मुंबई पहुंची, शाहनवाज खान की तलाश

Mumbai

मोबाइल गेम के माध्यम से बच्चों को फंसाकर कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन

मुंबई:(Mumbai) ऑनलाइन धर्म परिवर्तन मामले की जांच करने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की पुलिस मुंबई पहुंची है। मुंब्रा के देवरी पाड़ा में रहने वाला शाहनवाज मकसूद खान बच्चों को ऑनलाइन गेम में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन करता था। गाजियाबाद और मुंब्रा पुलिस संयुक्त रूप से शाहनवाज खान की तलाश कर रही है।

ठाणे जिले के मुंब्रा पुलिस से जानकारी मिली है कि मुंब्रा के देवरी पाड़ा निवासी शाहनवाज खान ने एक गेम लॉन्च किया, जिसकी मदद से वह हिन्दू बच्चों को कलमा पढ़ाकर इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर करता था। इस गेम में वह बच्चों को कहता था कि अगर इस्लाम कबूल कर लिया, तो कभी गेम नहीं हारोगे। उसकी तलाश में उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस मुंब्रा पहुंची है, लेकिन शाहनवाज अपने परिजनों समेत फरार हो गया है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने ऑनलाइन धर्म परिवर्तन मामले में अब्दुल रहमान उर्फ नन्नी पुत्र महमूद अंसारी को गिरफ्तार किया था। अब्दुल रहमान ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि शाहनवाज मकसूद खान मुंबई से सटे महाराष्ट्र के मुंब्रा इलाके में फर्जी यूजर आईडी बनाकर गेम खेलने के लिए उपलब्ध करा रहा था। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ठाणे जिले में हर संभावित ठिकानों पर शाहनवाज खान को खोज रही है। शाहनवाज के पड़ोसियों ने बताया कि उसके परिवार में तीन भाई और एक मां है। शाहनवाज का हर्बल शैंपू बनाने का बिजनेस है। उनके घर पर पिछले हफ्ते से ताला लगा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments