Saturday, June 28, 2025
Google search engine
HomeIndiaMoradabad: मोदी-योगी सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएं : डा. जयपाल सिंह...

Moradabad: मोदी-योगी सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएं : डा. जयपाल सिंह ‘व्यस्त’

भाजपा मुरादाबाद देहात विधानसभा की वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक और सहभोज कार्यक्रम सम्पन्न

मुरादाबाद:(Moradabad) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर की देहात विधानसभा में वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक और सहभोज (टिफिन कार्यक्रम) का आयोजन आशियाना कालोनी स्थित आरआरके स्कूल में किया गया। जिसमें सभी वक्ताओं ने लोकसभा चुनाव 2024 में विजय श्री दिलाने का संकल्प दोहराया। इसके बाद अपने घर से खाने का टिफिन लेकर आए सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मिल बांटकर एक दूसरे को अपना भोजन खिलाया व खाया।

मुख्य वक्ता विधान परिषद सदस्य डॉ जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 साल बेमिसाल पर चल रहे महासंपर्क अभियान को हमें सफल बनाना हैं। महा संपर्क अभियान अभियान के तहत जो कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए हैं हम सभी को मिलजुलकर उन को करना हैं।

उन्होंने आगे कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार व योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली की राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हैं। जिससे आम जनता को इन सभी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दल जैसा नेतृत्व किसी के पास नहीं है, यह हम सबका परम सौभाग्य है कि हमको मोदीजी व योगीजी जैसे कुशल नेतृत्व में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

एमएलसी गोपाल अंजान ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की अमिट पहचान बनी हैं। प्रत्येक कार्यक्रम में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता व पदाधिकारी की सहभागिता होनी चाहिए इसका हमें विशेष ध्यान रखना हैं। मोदी के नेतृत्व में जहां भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा हैं वहीं योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गंगा बह रही हैं, अपराध शून्य हो गया हैं, प्रदेश की जनता को गुंडों एवं माफियाओं के भय से मुक्ति मिली हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में हम प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत का परचम लहराएँगे।

मुरादाबाद देहात विधानसभा से पूर्व भाजपा प्रत्याशी डा. केके मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में भाजपा खड़ी हुई है इसका एकमात्र श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता हैं।

भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर भाजपा का कमल खिले इसके लिए हम सभी को अभी से जुट जाना हैं।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह, भाजपा महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित्त, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष दिनेश सिसौदिया, हेमराज सैनी, महिला मोर्चा की अजय वर्मा, नवीन चैधरी, सुनीता शर्मा, शशि किरन, मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति, संजय यादव, पार्षद सुरेंद्र विश्नोई, रूचि चौधरी, दिनेश गोला, अजय तोमर, टीटू सैनी, शीतल रानी, हर्षवर्धन शर्मा, रंजना शर्मा, वनिता मल्होत्रा, प्रिया अग्रवाल, विजय वर्मा, अनुज शर्मा, नीरज कुमार आदि अनेकों भाजपाई उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments