Friday, October 18, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedउग्र होता जा रहा हैं मराठा आरक्षण आंदोलन, एनसीपी विधायक के घर...

उग्र होता जा रहा हैं मराठा आरक्षण आंदोलन, एनसीपी विधायक के घर को फूंका, गाड़ियां जलाईं

बीड। महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन हिंसक हो गया। सोमवार सुबह मराठा प्रदर्शनकारियों ने एनसीपी विधायक के घर पर हमला करते हुए उनकी गाड़ियों में आग लगा दी। मिली जानकारी के अनुसार मराठा आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मनोज जरांगे पाटील को लेकर एनसीपी अजित पवार गुट के विधायक प्रकाश सोलंके द्वारा दिए गए कथित बयान का ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था, जिसके बाद भीड़ ने उनके घर पर हमला कर दिया। बाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ा। अपने बीड आवास पर हुए हमले पर विधायक प्रकाश सोलंके ने कहा, जब हमला हुआ तब मैं अपने घर के अंदर मौजूद था। सौभाग्य से मेरे परिवार का कोई भी सदस्य या कर्मचारी घायल नहीं हुआ है। हम सभी सुरक्षित हैं लेकिन आग के कारण संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है।

गलत दिशा में जा रहा आंदोलन- शिंदे
मराठा प्रदर्शनकारियों द्वारा एनसीपी (अजित पवार) विधायक प्रकाश सोलंके के बीड आवास पर हमले पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “मनोज जरांगे पाटील को इस तथ्य पर ध्यान देना चाहिए कि यह विरोध क्या मोड़ ले रहा है। यह गलत दिशा में जा रहा है। इससे पहले सीएम शिंदे ने आज सुबह मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस में मराठा आरक्षण पर कैबिनेट उप-समिति की बैठक की अध्यक्षता की। सीएम ने कहा, हम मराठा आरक्षण देने के लिए जस्टिस शिंदे समिति की रिपोर्ट को औपचारिक रूप से स्वीकार करेंगे और राजस्व विभाग द्वारा कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश जारी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments