प्रयागराज की मानसी प्रमेन्द्र सिंह डी. वाई. पाटील विश्वविद्यालय छात्र परिषद की बनी महासचिव

नवी मुंबई। प्रयागराज की मानसी प्रमेन्द्र सिंह को डी. वाई. पाटील विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड साइंसेज की छात्र परिषद 2026-27 का महासचिव चुना गया है। मानसी वर्तमान में काउंसलिंग साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं।
महासचिव के रूप में मानसी छात्र परिषद की गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से चलाने, कार्यक्रमों में समन्वय बनाने और छात्रों की भागीदारी बढ़ाने के लिए काम करेंगी। इस भूमिका में वे छात्रों के मुद्दों को संस्थान तक पहुंचाने में भी सहयोग करेंगी। विश्वविद्यालय ने छात्र परिषद के चयनित सदस्यों से अनुशासन और टीमवर्क के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने की अपील की है। मानसी इससे पहले मजीदुन हाई स्कूल में हाउस कैप्टन रह चुकी हैं। रामनिरंजन झुनझुनवाला कॉलेज में मनोविज्ञान की स्नातक पढ़ाई के दौरान उन्होंने क्रिएटिव हेड की जिम्मेदारी संभाली थी। डी. वाई. पाटील विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समिति में भी वे कार्यक्रम प्रमुख के रूप में काम कर चुकी हैं। मानसी के महासचिव चुने जाने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। नई जिम्मेदारी के तहत वे छात्र परिषद के कामकाज और विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में योगदान देंगी।
