Saturday, September 28, 2024
Google search engine
HomeEntertainmentयोग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को लोगों से योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गेट वे ऑफ इंडिया में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बाबा रामदेव ने योग को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाया है। शिंदे ने कहा कि नागरिकों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए और हर किसी को रोजाना योग करना चाहिए, केवल एक दिन नहीं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता शाइना एनसी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और नगर आयुक्त भूषण गगरानी भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री शिंदे ने इसके बाद मंत्रालय में कर्मचारियों और नौकरशाहों को संबोधित किया और फडणवीस के साथ योगा भी किया। उन्होंने कहा कि रोजाना योग करने से महाराष्ट्र सरकार के मुख्यालय में कार्यरत नौकरशाहों और अन्य लोगों की कार्यकुशलता में सुधार आएगा और वे नागरिकों की बेहतर सेवा कर सकेंगे। शिंदे ने कहा कि योग स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए आज के समय की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2014 को हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की थी। दिसंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) का योग दिवस प्रस्ताव प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर आया था और इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments