Wednesday, July 3, 2024
Google search engine
HomeCrimeमहाराष्ट्र बजट: किसानों का बिजली बिल माफ, महिलाओं के खाते में रू...

महाराष्ट्र बजट: किसानों का बिजली बिल माफ, महिलाओं के खाते में रू 1500, मुफ्त एलपीजी सिलेंडर


मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में महायुति सरकार का बजट पेश हो रहा है। महायुति सरकार की ओर से वित्त मंत्री अजित पवार ने अतिरिक्त बजट पेश किया है। आगामी चुनाव को देखते हुए बजट में कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। बजट में किसान और महिलाओं पर खास ध्यान रखा गया है। आइए जानते हैं महायुति सरकार के इस बजट की खास घोषणाओं के बारे में
महिलाओं के लिए घोषणाएं
महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने ‘माझी लाडकी बहिन’ योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से दुर्बल महिलाओं को हर महीने रू 1500 सरकार की ओर से दिए जाएंगे। इसके साथ ही महिलाओं को एक वर्ष में सरकार की ओर से 3 एलपीजी गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने आर्थिक रूप से दुर्बल परिवार की लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। राज्य की 2 लाख लड़कियों के लिए रू 2,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
किसानों के लिए घोषणाएं
वित्त मंत्री अजित पवार ने बजट में किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। महाराष्ट्र के 46 लाख 6 हजार किसानों की बिजली माफ करने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही वन्य प्राणियों के हमले में मृत व्यक्ति के परिवार को रू 25 लाख तक आर्थिक मदद की घोषणा की गई है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने ऐलान किया कि सरकार महाराष्ट्र में कपास और सोयाबीन की फसल के लिए सभी किसानों को रू 5,000 प्रति हेक्टेयर बोनस देगी। दूध उत्पादक किसानों को भी रू 5 प्रति लीटर बोनस मिलेगा। 43 लाख किसानों को सौर कृषि पंप दिया जाएगा, इन्हें कृषि पंप के लिए मुफ्त बिजली मिल सकेगी। प्याज उत्पादक किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए रू 350 प्रति क्विंटल के रूप में 850 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी दी गई है। प्याज और कपास की गारंटीशुदा कीमतों पर खरीद के लिए रू 200-200 करोड़ का एक रिवॉल्विंग फंड बनाया जा रहा है।
घट जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
अजित पवार ने कहा, मुंबई रीजन के लिए डीजल पर टैक्स को 24 प्रतिशत से घटाकर 21 प्रतिशत किया जा रहा है। इससे डीजल की कीमतें रू 2 प्रति लीटर घट जाएंगी। इसके अलावा मुंबई रीजन में पेट्रोल पर टैक्स को 26 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत किया जा रहा है। इससे पेट्रोल की कीमतें रू0.65 प्रति लीटर घट जाएंगी। मुंबई में इस समय पेट्रोल रू 104.21 प्रति लीटर में मिल रहा है, वहीं, डीजल रू 92.15 प्रति लीटर में मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments