इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

लोकभवन में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए, अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

मुंबई। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने गुरुवार को मुंबई स्थित लोकभवन में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सामूहिक रूप से राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। शपथ के दौरान सभी ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने तथा धार्मिक, भाषाई और क्षेत्रीय मतभेदों को संवैधानिक तरीके से सुलझाने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 19 नवंबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रशांत नारनवरे, संयुक्त सचिव एस. राममूर्ति, राज्यपाल के परिवार प्रबंधक जयराज कारभारी सहित लोकभवन के अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *