बांद्रा टर्मिनस–आजमगढ़ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, नवंबर के अंत तक मिलेगी सुविधा

मुंबई। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए ट्रेन संख्या 05184/05183 बांद्रा टर्मिनस–आजमगढ़ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों को बढ़ाने का निर्णय लिया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 05184 बांद्रा टर्मिनस–आजमगढ़ साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक सोमवार को बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी। इसके फेरों को 30 नवंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 05183 आजमगढ़–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शनिवार को आजमगढ़ से रवाना होगी। इस ट्रेन के फेरों को 28 नवंबर 2026 तक बढ़ाया गया है। ट्रेन संख्या 05184 के विस्तारित फेरों के लिए बुकिंग 4 अक्टूबर 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी के माध्यम से शुरू होगी। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के ठहराव, समय और कोच संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा से प्राप्त करने की अपील की है।
