HomeArchitectureBreakingदो मोबाइल फोन टावर में लगी आग

दो मोबाइल फोन टावर में लगी आग

ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में रविवार को दो मोबाइल फोन टावर में आग लग गई। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि आग तड़के चार बजकर 12 मिनट पर एक चॉल में उस स्थान पर लगी, जहां दो मोबाइल टावर लगे थे। उन्होंने बताया कि आग लगने से टावर और उसमें लगे तार क्षतिग्रस्त हो गए।अधिकारी ने बताया कि आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ का दल और स्थानीय दमकलकर्मी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और एक घंटे से अधिक समय के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments