महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का अंतिम टाइमटेबल जारी

12वीं की लिखित परीक्षा 8 फरवरी से, 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी 2027 से होगी शुरू

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल ने फरवरी-मार्च 2027 में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का अंतिम समय-सारणी जारी कर दिया है। मंडल की ओर से लिखित परीक्षाओं के साथ ही प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाओं की तारीखें भी निर्धारित की गई हैं। इसके बाद अब विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए अपनी रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल के पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नाशिक, लातूर और कोंकण सहित नौ विभागीय मंडलों के माध्यम से ये परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
12वीं की परीक्षा 8 फरवरी से
मंडल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 12वीं की लिखित परीक्षा 8 फरवरी 2027 से शुरू होगी। वहीं, 10वीं की लिखित परीक्षा 15 फरवरी 2027 से आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2027 के दौरान होंगी।
प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाओं की तारीखें तय
बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक तथा मौखिक परीक्षाओं की तारीखें भी निश्चित कर दी हैं।
12वीं की प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षा: 20 जनवरी 2027 से 6 फरवरी 2027 तक
10वीं की प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षा: 28 जनवरी 2027 से 13 फरवरी 2027 तक
आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा पूरा टाइमटेबल
परीक्षाओं के अंतिम कार्यक्रम को लेकर महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आधिकारिक परिपत्र जारी किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विषयवार परीक्षा की तारीखों और विस्तृत समय-सारणी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा की तारीखें घोषित होने के बाद विद्यार्थियों को अब निर्धारित समय के अनुसार अपनी पढ़ाई और पुनरावृत्ति पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *