सरकार की नीतियों का सही पालन नहीं कर रहे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
ग्रामीणों ने समय से स्कूल नहीं पहुंचने की शिकायत की, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से औचक निरीक्षण कराने की मांग

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। जनपद के सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय थाना में शिक्षकों के समय से विद्यालय नहीं पहुंचने और मनमर्जी से आने-जाने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों और विद्यार्थियों का आरोप है कि शिक्षक नियमित रूप से निर्धारित समय पर स्कूल नहीं पहुंचते, जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस मामले ने बेसिक शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इस संदर्भ में जब बेसिक शिक्षा अधिकारी उन्नाव शैलेश कुमार पांडे से बात की गई तो उनकी भाषा शैली बहुत ही नकारात्मक रही। स्कूल की जांच और शिक्षकों के समय से नहीं पहुंचने के संबंध में कोई कठोर कदम नहीं उठाया गया और न ही जांच कराई गई। जब स्थिति की जानकारी लेने संवाददाता स्कूल पहुंचा और वहां की स्थिति देखी, उसके बाद एडी बेसिक लखनऊ को अवगत कराया। उन्होंने कार्रवाई करने का भरोसा दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। बाद में फोन उठाने के बाद उन्हें स्थिति के बारे में बताया गया, लेकिन उन्होंने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की और कई कुतर्क दिए। वहां के अध्यापक अपनी मनमर्जी से आते-जाते हैं। प्राथमिक विद्यालय थाना, ब्लॉक सिकंदरपुर सरोसी पहुंचने पर वहां के निवासियों ने बताया कि आसपास के स्कूलों का भी यही हाल है। कोई अध्यापक समय से नहीं आता और न ही समय से जाता है। ग्रामीणों ने कहा, “भैया, आप हमारे साथ चलिए, अन्य स्कूलों की भी स्थिति बहुत खराब है।” यह हाल है आज सरकारी प्राथमिक विद्यालयों का। जबकि अधिकारियों से शिकायत की जाती है तो उनके कार्यों के संबंध में उनकी भाषा शैली बहुत ही नकारात्मक रहती है। इससे स्पष्ट होता है कि सब मिलीभगत है और किस कारण ऐसा हो रहा है, यह भ्रष्टाचार का भी मुद्दा हो सकता है। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से निवेदन करूंगा कि प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापकों और अधिकारियों का रवैया ठीक नहीं है। इस पर अंकुश लगाएं और स्कूलों की जांच करवाएं, हकीकत सामने आ जाएगी। जब मैंने बेसिक शिक्षा अधिकारी से वहां के अन्य अध्यापकों के समय से नहीं आने के संदर्भ में बात की तो उनका जवाब बहुत ही नकारात्मक था। उनका सवाल था कि आप पहले हमें गूगल के माध्यम से स्कूल की फोटो भेजिए। एक जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी, जब मैं लोगों की शिकायतों के आधार पर स्कूल के संबंध में शिकायत कर रहा हूं, तो वह मुझसे गूगल के माध्यम से उस स्कूल की फोटो मांगने की बात कर रहे हैं। स्कूल के बच्चों ने बताया कि अध्यापक यहां समय से नहीं आते हैं। हम लोग बहुत परेशान रहते हैं और यहां पढ़ाई भी नहीं होती। इसका पूरा वीडियो बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजा गया। वहां की महिलाओं ने भी स्कूल के हेडमास्टर की शिकायत की, जो स्कूल नहीं आते हैं और न ही समय से पहुंचते हैं। जब इच्छा होती है, चले जाते हैं। ऐसा वहां के निवासियों ने बताया। इस तरह के व्यवहार से स्पष्ट होता है कि स्कूलों में अध्यापकों की मनमानी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की मिलीभगत से हो रही है तथा खंड शिक्षा अधिकारी आदि सबकी जानकारी में यह सब हो रहा है। गांव के लोगों ने बताया कि यह स्कूल जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय मुख्यालय से मात्र 7 किलोमीटर दूर हरदोई-उन्नाव रोड पर स्थित है, जो बहुत ही महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है। वहां पर ये लोग बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। स्कूल समय से नहीं जाते, समय से नहीं आते और स्कूल बंद रहता है। जब मुख्य मार्ग पर स्थित स्कूल का यह हाल है तो दूर-दराज के आसपास के गांवों में, जहां सड़क से कई किलोमीटर अंदर स्कूल स्थित हैं, वहां की स्थिति क्या होगी, इसका अवलोकन खुद किया जा सकता है। शिक्षा मंत्री से भी मांग है कि इस मामले में संज्ञान लें और जो लोग दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करें।
