छत्रपति संभाजीनगर में विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया लोकार्पण

खेल परिसर में आधुनिक एथलेटिक्स ट्रैक और फुटबॉल मैदान सहित 34 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

छत्रपति संभाजीनगर। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को छत्रपति संभाजीनगर में विभागीय खेल परिसर की विभिन्न परियोजनाओं और महानगरपालिका के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में खेल सुविधाओं के विस्तार से लेकर सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, स्कूल भवन और सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने वाली योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने विभागीय खेल परिसर में स्टेडियम की फ्लड लाइट्स, 400 मीटर के सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक और फुटबॉल मैदान का उद्घाटन किया। इसके साथ ही युवा छात्रावास की सुविधा भी शुरू की गई। इन सुविधाओं से क्षेत्र के खिलाड़ियों और युवाओं को बेहतर खेल अवसर उपलब्ध होने की उम्मीद है। महानगरपालिका की विकास परियोजनाओं के तहत सिद्धार्थ उद्यान में 100 केवी का सौर ऊर्जा प्रकल्प और बाबा पेट्रोल पंप, कैनॉट प्लेस में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा मिटमिटा स्थित स्कूल की नई इमारत का उद्घाटन और 34 इलेक्ट्रिक बसों का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर मंत्री अतुल सावे, संजय शिरसाट, सांसद संदीपान भुमरे, विधायक सुहास शिरसाठ, नारायण कुचे, अनुराधा चव्हाण, छत्रपति संभाजीनगर के महापौर समीर राजूरकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *