संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के हुतात्माओं को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य के निर्माण के लिए संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले हुतात्माओं को 21 नवंबर को हुतात्मा स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की। हुतात्मा चौक स्थित स्मारक पर दोनों नेताओं ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों की पवित्र स्मृतियों को नमन किया। संयुक्त महाराष्ट्र के गठन के लिए हुए ऐतिहासिक आंदोलन में बलिदान देने वाले हुतात्माओं की याद में हर वर्ष 21 नवंबर को महाराष्ट्र राज्य हुतात्मा स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एड. राहुल नार्वेकर, कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, विधान परिषद की पूर्व उपसभापति नीलम गोऱ्हे, कोंकण विभागीय आयुक्त रुबल अग्रवाल, पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते, मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती और मुंबई शहर के जिलाधिकारी (अतिरिक्त प्रभार) बप्पासाहेब थोरात ने भी स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर हुतात्माओं को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विभिन्न पदाधिकारी, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *