दिव्यांगों के जीवन का अंधेरा दूर कर आशा का दीप जलाना ही सच्ची दीपावली: एकनाथ शिंदे

‘नंदनवन’ निवास पर दिव्यांगजनों के साथ दीपावली स्नेह मिलन, उपमुख्यमंत्री ने उपहार देकर दी शुभकामनाएं

मुंबई। अपने लोगों के जीवन से अंधकार दूर कर आशा और विश्वास का दीप जलाना ही सच्ची दीपावली है। यह प्रतिपादन महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया। उपमुख्यमंत्री के शासकीय निवास ‘नंदनवन’ में दिव्यांगजनों के साथ दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष आयोजन में ‘नंदनवन’ केवल शासकीय निवास नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों के लिए वास्तविक अर्थों में ‘आनंदवन’ बन गया। एकनाथ शिंदे ने कहा कि नंदनवन निवास सामान्य नागरिकों, जरूरतमंदों और दिव्यांगजनों का अपना ठिकाना है। दिव्यांगजनों में अद्भुत जिद, आत्मविश्वास और दृढ़ता होती है। उनके साथ खड़ा रहना सरकार और समाज का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के साथ दीपावली मनाकर उनकी सच्चे अर्थों में दीपावली पूरी हुई है।
संकटग्रस्त किसानों के साथ भी मनाएंगे दीपावली
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि इस वर्ष सूखे के कारण किसान संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि अगले दिन जालना में किसानों के खेतों पर जाकर उनके साथ दीपावली मनाएंगे। उन्होंने किसानों से धैर्य बनाए रखने और कोई भी आत्मघाती कदम नहीं उठाने की अपील की। शिंदे ने कहा कि सरकार मजबूती से किसानों के साथ खड़ी है। साथ ही समाज के हजारों लोगों से भी किसानों की मदद के लिए आगे आने का भावनात्मक आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों के साथ दीपावली का फराल किया। उन्होंने सभी को उपहार भेंट किए और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस स्नेह मिलन से दिव्यांगजनों के बीच उत्साह और आनंद का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *