Wednesday, August 27, 2025
Google search engine
HomeIndiaसंसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले को बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा...

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले को बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के ने दिलाया था पास!

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के 8वें दिन बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक का मामला सामने आया। शून्यकाल के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और धुआं फैला दिया, जिससे चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, सुरक्षाबलों ने दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया और मार्शलों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के विजिटर्स पास पर लोकसभा की कार्यवाही देखने आए थे। जिससे उन्हें दर्शक दीर्घा में बैठने को स्थान मिला था। घटना के दौरान भाजपा सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान दोनों शख्स कूदते-फांदते स्पीकर की ओर बढ़ रहे थे। फिर सदन के बीच में से पहुंचकर एक शख्स ने जूते मं कुछ चीज निकालकर संसद को धुआं-धुआं कर दिया। यह धुआं पीले रंग का था।
अब तक छह लोग गिरफ्तार
संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में अभी तक दिल्ली पुलिस छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें अमोल, नीलम, मनोरंजन, सागर हैं, जिन्हें संसद भवन परिसर से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, विक्की शर्मा और उसकी पत्नी वृंदा को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। इन्हीं दोनों के यहां घर पर चारों आरोपी ठहरे थे। मामले में सातवें आरोपी की तलाश जारी है, जो ललित झा है।पुलिस ने बताया कि सभी लोगों की महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर आपस में जान-पहचान हुई थी। सभी लोग फेसबुक पर आपस में जुड़े थे। दिल्ली पुलिस गुरुग्राम से विक्की और उसकी पत्नी को ले गई है। इन्हीं के पास चारों लोग दो दिन तक ठहरे थे।
कौन हैं बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा?
बता दें प्रताप सिम्हा संसद सदस्य हैं और कर्नाटक के मैसूर-कोडागु (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह लगातार 2 बार से सांसद हैं और कर्नाटक में भाजपा के युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। राजनीति में आने से पहले सिम्हा पत्रकार थे। साल 2014 में उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। इसके बाद फिर वह मैसूर से 2019 का चुनाव लड़े और 1.39 लाख वोटों के अंतर से चुनावी जंग जीती थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments