सौंदर्यीकरण के बीच राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल, बस स्टॉप के सामने टूटा चेंबर दे रहा हादसे को न्योता

बीएमसी एच/पश्चिम विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल—क्या हर समस्या के लिए बीएमसी आयुक्त को ही करना होगा हस्तक्षेप?

मुंबई। सांताक्रूज़ पश्चिम पुलिस स्टेशन के सामने स्थित बस स्टॉप के पास सड़क किनारे चेंबर की टूटी प्लेट राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बनी हुई है। व्यस्त बस स्टॉप होने के कारण यहां दिनभर यात्रियों की आवाजाही रहती है और थोड़ी सी असावधानी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर में सौंदर्यीकरण और आकर्षक बैनरों पर ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन सड़क सुरक्षा से जुड़ी बुनियादी समस्याओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। यदि अधिकारियों की नजर सौंदर्यीकरण पर है, तो टूटे चेंबर और खतरनाक गड्ढों पर भी उतनी ही प्राथमिकता से ध्यान दिया जाना चाहिए। मामले को लेकर बीएमसी एच/पश्चिम विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सहायक आयुक्त दिनेश पल्लेवार के नेतृत्व वाले क्षेत्र में आम जनता की असुविधाओं और सड़क सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं पर संबंधित अधिकारी अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब वार्ड स्तर पर अधिकारी और अभियंता तैनात हैं, तो ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए क्या हर बार बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिडे को ही हस्तक्षेप करना पड़ेगा? नागरिकों ने मांग की है कि क्षतिग्रस्त चेंबर की प्लेट तत्काल बदली जाए और क्षेत्र के अन्य खतरनाक चेंबर व गड्ढों की भी जांच कर मरम्मत की जाए। सवाल यह है—क्या एच/पश्चिम विभाग किसी हादसे के बाद ही जागेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *