माझगांव में नशामुक्ति, खाद्य मिलावट रोकथाम और रोजगार मेलों को लेकर भी जागरूकता अभियान

मुंबई। गणेशोत्सव के दौरान नागरिकों से सीधे संवाद करने के उद्देश्य से ‘लोकसंवाद 2026’ अभियान के तहत माझगांव के विभिन्न गणेश मंडलों में सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस दौरान नशामुक्ति, खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम, जल संरक्षण और रोजगार के अवसरों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। अभियान में नागरिकों से खाद्य पदार्थों में मिलावट की जानकारी टोल फ्री नंबर 1800222365 पर देने की अपील की गई। मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना 1933 पर या नजदीकी पुलिस थाने में देने को कहा गया। माझगांव के अखिल अंजीरवाडी, ताराबाग, लवलेन, माझगांव दक्षिण विभाग और घोडपदेव सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों ने अभियान में सहयोग किया। मंडल पदाधिकारियों ने ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण’ और ‘लेक लाडकी’ सहित अन्य योजनाओं की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने में भाग लिया। पात्र लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। कार्यक्रम में ओबीसी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति और छात्रावास संबंधी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि 29 सितंबर को राज्यभर में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। मुंबई के 10 स्थानों पर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ लेने के लिए बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *