Home Maharashtra केंद्रीय मंत्री डॉ. रामदास आठवले के व्यक्तित्व की पहचान है सर्वदलीय आत्मीयता...

केंद्रीय मंत्री डॉ. रामदास आठवले के व्यक्तित्व की पहचान है सर्वदलीय आत्मीयता : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

0

मुंबई। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री डॉ. रामदास आठवले के केंद्रीय मंत्री के रूप में 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुंबई में उनका नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि डॉ. रामदास आठवले देश और महाराष्ट्र की राजनीति के एक खुले विचारों वाले और जनप्रिय नेता हैं। उन्होंने कई दशकों तक एक विचारधारा के प्रति समर्पित रहते हुए आम लोगों की आवाज़ उठाई है। केंद्रीय मंत्री के रूप में उनके 10 वर्ष पूरे होने पर पूरे महाराष्ट्र की ओर से उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉ. आठवले का व्यक्तित्व संघर्षों से निखरा है। मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के नामांतरण आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राजनीति में आने के बाद भी भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों से कभी समझौता नहीं किया। संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन के बावजूद उनके मन में किसी व्यक्ति, दल या धर्म के प्रति कटुता नहीं आई। यही कारण है कि सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ उनके आत्मीय संबंध हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और डॉ. रामदास आठवले के सहयोग से महाराष्ट्र सरकार को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का अंतरराष्ट्रीय स्मारक बनाने का अवसर मिला। उन्होंने यह भी बताया कि जापान के कोयासन विश्वविद्यालय में डॉ. आंबेडकर के स्मारक तथा लंदन स्थित उनके ऐतिहासिक आवास से जुड़े मुद्दों के समाधान में भी डॉ. आठवले का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, विधानसभा उपाध्यक्ष अण्णा बनसोडे, मंत्री छगन भुजबल, विधायक प्रवीण दरेकर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here