उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर

आर.सूर्य कुमारी
उत्तर प्रदेश में चुनाव निकट आ रहे हैं और तमाम पार्टियों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। लेकिन चर्चा का सबसे बड़ा विषय तो यह है कि किस तरह तमाम पार्टियां अपना-अपना उल्लू सीधा करने में लगी हैं। अखिलेश, ओवैसी और चंद्रशेखर, ये तीनों बड़ी चतुराई से अपनी-अपनी गोटी फिट कर रहे हैं। सबसे पहले अखिलेश यादव से ही प्रारंभ करते हैं। अखिलेश यादव सारे समीकरण जानने के बाद इस निर्णय पर पहुंचे हैं कि अब हिंदुओं की शरण में जाना ही एकमात्र उपाय है। और उनके लिए हिंदुओं की शरण में जाना इतना आसान भी नहीं है। पहले हिंदुओं की आस्था को भुनाना पड़ेगा, इस सत्य से अखिलेश वाकिफ हैं। इसलिए वे अयोध्या, मथुरा जैसे स्थलों पर जाकर खुद को सच्चा हिंदू साबित कर अपने वोट बैंक की राजनीति साधने की योजना में लगे हैं। मगर जैसे ही अखिलेश ने हिन्दुओं को साधने की कोशिश की राजनीतिक हल्कों में चर्चा चलने लगी कि अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव ने बड़ी ही निष्ठुरता व बर्बरता से अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं। उन्होंने यह सब कुछ संविधान की रक्षा के लिए उठाया गया कदम बताया। मगर यहां सवाल यह उठता है कि एक आततायी मुगल शासक ने राम मंदिर तोड़कर बाबरी मस्जिद बनाई और एक पैशाचिक इतिहास लिखा तो मुलायम सिंह यादव को इस शासक व इस मस्जिद से कैसी आसक्ति थी? क्या राम से बाबर उनके लिए ज्यादा महत्व रखते हैं? और अब इस मामले में अखिलेश की क्या राय रहेगी? सिर्फ राम मंदिर का मुद्दा ही नहीं अपितु और भी अनेक मुद्दों पर अखिलेश यादव खरा नहीं उतरते हैं। अपने शासनकाल में उन्होंने माफिया को खुली छूट दे दी थी। सत्ता से बाहर होने के बाद भी माफिया को बचाने के लिए उन्होंने दिन-रात एक कर दिया। अतीक से उनके निजी व प्रगाढ़ रिश्ते किसी से छुपने वाले नहीं। अखिलेश यादव के शासन में महिलाओं की स्थिति बद से बदतर हो गई थी। अब भी अखिलेश यादव को अपराधियों के एनकाउंटर का दुख होता है, मगर बच्चियों व महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार व प्रताड़ना के कारण कोई दुख नहीं होता। तो फिर उनके लिए देश की बहन-बेटियां ज्यादा महत्व रखती हैं या आपराधिक चरित्र के लोग! उत्तर प्रदेश में मदरसों की बहुत ज्यादा संख्या है। इन मदरसों में आतंकवाद की शिक्षा दी जाती थी। मदरसों के नाम पर टकसाल खोल लिए गए थे। इन अवैध मदरसों पर कार्रवाई हुई। अब मदरसों को उचित व समुचित शिक्षालय बनाया जा रहा है,तो फिर अखिलेश यादव को आतंकवाद से प्रेम है या शैक्षिक प्रगति से? अगर उत्तर प्रदेश में सपा को छोड़कर किसी अन्य विकल्प के बारे में सोचा जाए तो भी बहुत सकारात्मक उत्तर निकल कर सामने नहीं आएगा। ओवैसी खुलकर आतंकवाद व ए.के.सैंतालीस का समर्थन करते हैं तो चंद्रशेखर जाति के आधार पर मैदान में उतर रहे हैं। यहां धार्मिक व सामाजिक भेद-भाव उत्पन्न होता है और बहुत संभव है,कि इस भेद-भाव के कारण राज्य की कानून-व्यवस्था पुनः बाधित हो जाए। प्रदेश को क्या चाहिए? शांति, सुव्यवस्था और सुरक्षा, इन दृष्टिकोणों से उत्तर प्रदेश की जनता को जरूर सोचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *