उन्नाव में अधिवक्ता सम्मान समारोह आयोजित, सदर विधायक पंकज गुप्ता ने किया सम्मान

विधायक बोले— समाज में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण स्थान, निभाते हैं बड़ी जिम्मेदारी

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। शहर के विशाल कॉन्टिनेंटल में अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सदर विधायक पंकज गुप्ता ने अधिवक्ताओं का स्वागत एवं सम्मान करते हुए कहा कि समाज में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण स्थान है और वे एक बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं। सम्मान समारोह में पूर्व बार अध्यक्ष राम शंकर यादव, राम सुमेर सिंह, सेंट्रल बार के पूर्व अध्यक्ष इंद्र मणि मिश्रा संजय, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश त्रिपाठी, चंद्रिका प्रसाद बाजपेई, अजेंद्र अवस्थी, सौरभ मिश्रा तथा डीजीसीए की उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं के योगदान और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। उपस्थित लोगों ने अधिवक्ता समाज के सम्मान और उनके दायित्वों को लेकर अपने विचार भी साझा किए। कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता राम बोध शुक्ला ने समारोह में शामिल सभी अतिथियों और अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का साहित्यिक अंदाज में संचालन समाजसेवी डॉ. मनीष सिंह सेंगर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *