Home Lifestyle Travel चाकण की ट्रैफिक और इंफ्रास्ट्रक्चर समस्याओं पर जल्द होगी कार्रवाई: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा...

चाकण की ट्रैफिक और इंफ्रास्ट्रक्चर समस्याओं पर जल्द होगी कार्रवाई: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार

0

मुंबई। महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने कहा है कि चाकण एमआईडीसी क्षेत्र में सड़क, ट्रैफिक जाम और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही चाकण के उद्योगपतियों, एमआईडीसी के वरिष्ठ अधिकारियों तथा स्थानीय एवं जिला प्रशासन के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने इस संबंध में चाकण नागरी कृती समिति और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि धनंजय शेडबाळे से दूरभाष पर चर्चा की और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने एमआईडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपेंद्रसिंह कुशवाह, पुणे के जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी, पीएमआरडीए आयुक्त अभिजीत चौधरी, पुणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटील, पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे, खेड के प्रांत अधिकारी अनिल दौंडे और चाकण नगर परिषद के मुख्याधिकारी अंकुश जाधव को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। सुनेत्रा पवार ने भरोसा जताया कि सभी संबंधित पक्षों को साथ लेकर जल्द ही इन समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जाएगा, ताकि चाकण एमआईडीसी में उद्योगों और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here