Saturday, September 7, 2024
Google search engine
HomeBollywoodसलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी की मौत, पुलिस...

सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी की मौत, पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या

मुंबई। सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस घटना में शामिल 32 साल के आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में रहते हुए खुद पर गोली चलाई है। अनुज ने पुलिस की गन से ही खुद पर गोली चलाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया था। खबर है कि अस्पताल में डॉक्टर्स ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया है। दरअसल, आरोपी अनुज थापन ने टॉयलेट में चादर के टुकड़े से आत्महत्या की। आरोपी थापन को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जीटी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं इस कस्टडी में हुई मौत की जांच स्टेट सीआईडी को दी जाएगी। मुंबई की आज़ाद मैदान पुलिस इस मामले एडीआर दर्ज करमामले की जांच शुरू की थी। वहीं पुलिस हिरासत के दौरान आरोपी अनुज थापन ने अपनी जान लेने की कोशिश की थी। 32 साल के अनुज थापन ट्रक के हेल्पर के तौर पर काम करता है। थापन लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में रहा और इसपर वसूली और आर्म्स एक्ट मामले दर्ज था। सलमान खान के घर के बाहर गोली चलने की घटना 14 अप्रैल की सुबह 4:55 बजे हुई थी। उस वक्त एक्टर के मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 2 हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने 5-6 राउंट फायरिंग की थी। इसके बाद पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments