थाईलैंड के प्राइवेट बीच पर मोनालिसा का पिंक अंदाज, तस्वीरों ने खींचा फैंस का ध्यान

पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ मना रहीं छुट्टियां, जन्मदिन के मौके पर भी साझा की थीं खास तस्वीरें

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा इन दिनों पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ थाईलैंड में छुट्टियां बिता रही हैं। अभिनेत्री लगातार अपने ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने पिंक आउटफिट में कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह बीच पर अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में मोनालिसा बीच पर सीढ़ियों पर बैठकर फोटो खिंचवाती दिख रही हैं। वहीं, झूले पर बैठकर उन्होंने सुहाने मौसम का आनंद भी लिया। इन तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन लिखा, “प्राइवेट बीच पर गुलाबी प्यार।” उनकी पोस्ट सामने आते ही फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी। किसी ने उन्हें बेहद खूबसूरत बताया तो किसी ने क्यूट कहकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “पूरे दिन कोहराम मचाने के बाद”, जबकि दूसरे ने कमेंट किया, “आप हमेशा मेरी पसंदीदा अभिनेत्री रहेंगी।” बता दें कि मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ थाईलैंड पहुंची हैं। अभिनेत्री ने 21 नवंबर को वहीं अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर विक्रांत ने सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था, “तुम मेरी जिंदगी के कई अध्याय का हिस्सा रही हो। आज मैं तुम्हें सेलिब्रेट करता हूं। जन्मदिन की बधाई मेरी बीवी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *