उन्नाव में संविधान दिवस पर सपा ने लिया संविधान की रक्षा का संकल्प

जिला कार्यालय में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। संविधान दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी की ओर से जिला कार्यालय, सिविल लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में भारतीय संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। पार्टी कार्यालय में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया और संविधान निर्माण में बाबा साहब के महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। यहां आयोजित विचार गोष्ठी में संविधान के महत्व और उसके मूल सिद्धांतों पर विचार व्यक्त किए गए। वक्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने और सामाजिक समानता के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयचंद विमल, पूर्व सांसद अन्नू टंडन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवीदीन लोधी, राजकुमार लोधी, मंजीत यादव, साधु यादव, संजय निगम, राम बहादुर यादव और राहुल गौतम सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और सामाजिक समानता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *