पश्चिम रेलवे में संविधान दिवस पर गूंजा संविधान की प्रस्तावना का संदेश
अपर महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने चर्चगेट मुख्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का कराया पाठ

मुंबई। पश्चिम रेलवे में 26 नवंबर 2026 को 77वां संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चर्चगेट स्थित पश्चिम रेलवे मुख्यालय में अपर महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया। कार्यक्रम में सभी विभागों के प्रधान विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ रेलवे अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अरुण कुमार मीना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंडल स्तर पर भी संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान संबंधित मंडल रेल प्रबंधकों (DRM) ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया। संविधान दिवस 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान अपनाए जाने की स्मृति में मनाया जाता है। इस आयोजन के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक के मौलिक कर्तव्यों के महत्व को रेखांकित किया गया।
