पंचतत्व में विलीन हुए राज्यसभा सांसद डॉ. रामराव वडकुते

हिंगोली में पुलिस ने हवाई फायर कर दी सलामी, मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

हिंगोली। राज्यसभा सांसद डॉ. रामराव वडकुते का अंतिम संस्कार मंगलवार को हिंगोली के महाकाली नगर परिसर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके अंतिम दर्शन और विदाई के लिए राज्य के विधिमंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों, समाजबंधुओं, रिश्तेदारों और नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने नम आंखों से डॉ. वडकुते को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस दल की ओर से हवा में तीन राउंड फायर कर उन्हें सलामी दी गई। राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुए अंतिम संस्कार के दौरान पूरे परिसर में शोक का माहौल रहा। इस अवसर पर विधान परिषद के सभापति प्रा. राम शिंदे, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री तथा हिंगोली जिले के पालकमंत्री नरहरी झिरवाळ, ऊर्जा राज्यमंत्री मेघना साकोरे-बोर्डीकर, मा. बाळासाहेब ठाकरे हल्दी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के अध्यक्ष तथा विधायक हेमंत पाटील, महाराष्ट्र राज्य कृषि मूल्य आयोग के अध्यक्ष पाशा पटेल, विधायक प्रज्ञा सातव, तान्हाजी मुटकुळे, संतोष बांगर, राजू नवघरे और हदगांव के विधायक बाबूराव पाटील कोहळीकर उपस्थित रहे। इसके अलावा जिलाधिकारी राहुल गुप्ता, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक गायकवाड, पुलिस अधीक्षक श्रेणिक लोढा सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों ने भी अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *