नागपुर में महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन अधिवेशन 7 से 18 दिसंबर तक

मुंबई। महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन अधिवेशन सोमवार, 7 दिसंबर से शुक्रवार, 18 दिसंबर 2026 तक नागपुर में आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय विधान भवन में विधानसभा और विधान परिषद की विधिमंडल कार्य सलाहकार समितियों की संयुक्त बैठक में लिया गया। बुधवार को बैठक में विधान परिषद के सभापति प्रा. राम शिंदे, विधानसभा अध्यक्ष एड. राहुल नार्वेकर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, विधान परिषद के उपसभापति सचिन अहिर, विधानसभा के उपाध्यक्ष अण्णा बनसोडे, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल और जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन सहित विधानसभा एवं विधान परिषद के सदस्य तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अधिवेशन की अवधि के साथ ही दो सप्ताह के विधायी कामकाज की रूपरेखा और नियोजन पर विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *