छठ महापर्व पर गंगा में डुबकी लगाकर अक्षरा सिंह ने शुरू किया व्रत, साझा कीं तस्वीरें

भोजपुरी अभिनेत्री ने नहाय-खाय के साथ की सूर्य उपासना के महापर्व की शुरुआत; पारंपरिक गीत गाकर की छठी मइया की आराधना

मुंबई। आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ की धूम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रही है। भोजपुरी सितारे पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस लोकपर्व को मना रहे हैं। इसी कड़ी में लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी छठ महापर्व की तैयारियों और पूजा-अर्चना में जुटी हैं। उन्होंने अपने छठ उत्सव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिनमें उनकी आस्था और भक्ति की झलक दिखाई दे रही है। 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ अनुष्ठान की शुरुआत हुई। अक्षरा सिंह ने भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार व्रत का शुभारंभ किया। साझा की गई तस्वीरों में वह गंगा नदी में डुबकी लगाती और विधि-विधान से पूजा करती नजर आ रही हैं। व्रत के नियमों का पालन करते हुए उन्होंने सात्विक भोजन किया। इसके साथ ही पारंपरिक छठ गीत गाकर छठी मइया की आराधना भी की। अपनी तस्वीरों के साथ अक्षरा ने लिखा, “आज नहाय-खाय पर गंगा मैया में डुबकी लगाकर छठ महापर्व की शुरुआत की। छठी मइया का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे। जय छठी मइया।” उनकी तस्वीरों और संदेश को सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *