खार पूर्व में बैजू डिपोज़ल में लगी आग, दुकान का सामान जलकर खाक

दिवाली की पूजा के बाद जलता दीपक छोड़कर दुकान बंद करने का मामला, आग लगने की वजह की जांच जारी

मुंबई। दीपावली खुशियों और रोशनी का त्योहार है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही कभी-कभी भारी नुकसान का कारण बन जाती है। ऐसा ही एक मामला मुंबई के खार पूर्व में सामने आया, जहां दीपावली की रात करीब 2:45 बजे गोलीबार रोड, नियर कॉर्नर स्वीट स्थित बैजू डिस्पोजेबल की दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा डिस्पोजेबल सामान जैसे- पेपर कप, पेपर प्लेट, प्लास्टिक या लकड़ी के चम्मच, बाउल और फॉयल कंटेनर की सामग्री जलकर खाक हो गई। निर्मल नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजय कुलकर्णी ने बताया कि दीपावली की पूजा के बाद दुकान में दीपक जलता हुआ रखा गया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इसी दीपक से आग लगने की आशंका है। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान चलाया और सुबह करीब 4:30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। दुकान में बड़ी मात्रा में डिस्पोजेबल सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैल गई और पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता दमकल विभाग की रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
लापरवाही पर उठे सवाल
इस घटना ने एक बार फिर दुकानों में दीपावली पूजा के बाद सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डिस्पोजेबल सामग्री जैसी ज्वलनशील वस्तुओं का कारोबार करने वाले दुकानदारों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। हर साल त्योहारों के दौरान आग लगने की घटनाएं सामने आने के बावजूद जलते दीपक के साथ दुकान बंद कर जाना जोखिम भरा साबित हो रहा दिवाली की पूजा के बाद जलता दीपक छोड़कर दुकान बंद करने का मामला, आग लगने की वजह की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *