सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का फतवा

शरीयत के खिलाफ बताते हुए तौबा करने की दी सलाह, मुस्लिम युवाओं के सवाल पर जारी किया बयान

बरेली, उत्तर प्रदेश। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अभिनेत्री सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा-पाठ करने को लेकर फतवा जारी किया है। मौलाना रजवी ने इसे शरीयत के खिलाफ बताते हुए कहा कि इस्लामी शरीयत की दृष्टि से किसी मुस्लिम पुरुष या महिला का मंदिर में पूजा करना या धार्मिक दर्शन करना नाजायज और हराम है। उन्होंने सारा अली खान को इस्लामी मान्यताओं के अनुसार गुनहगार बताते हुए तौबा करने की सलाह दी। मौलाना के मुताबिक, कई मुस्लिम युवाओं ने उनसे सवाल किया था कि क्या शरीयत दूसरे धर्मों के धार्मिक स्थलों पर पूजा-पाठ करने की अनुमति देती है। इसी सवाल के जवाब में उन्होंने यह फतवा जारी किया। रजवी ने कहा कि शरीयत-ए-इस्लामिया अपने अनुयायियों को दूसरे धर्मों की धार्मिक परंपराओं को अपनाने की इजाजत नहीं देती है। उन्होंने सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने को इसी संदर्भ में अनुचित बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *