नागपुर स्नातक निर्वाचन में मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया मतदान

नागपुर। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधान परिषद के नागपुर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने रवि नगर स्थित दादाजी धुनिवाले उच्च प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर वोट डाला। मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के सभी पात्र मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदान का विशेष महत्व है और अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी जरूरी है। नागपुर विभाग के नागपुर, वर्धा, चंद्रपुर, भंडारा, गोंदिया और गडचिरोली जिलों में मतदान की व्यवस्था की गई। पूरे निर्वाचन क्षेत्र में कुल 445 मतदान केंद्र बनाए गए, जहां शुक्रवार को मतदान हुआ। क्षेत्र में कुल 2 लाख 55 हजार 603 मतदाता पंजीकृत हैं। नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में इस बार 38 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतगणना 27 अक्टूबर को निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *