महाअष्टमी पर मां शंकरी देवी मंदिर में सामूहिक महाआरती
विधायक बंबालाल दिवाकर समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग, स्वामी रामस्वरूप ब्रह्मचारी ने दिया आशीर्वाद

सफीपुर, उन्नाव। नगर एवं क्षेत्र की आराध्य देवी सिद्धपीठ मां शंकरी देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी के अवसर पर सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया। मां शंकरी देवी मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम संत स्वामी रामस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक बंबालाल दिवाकर मौजूद रहे।
गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी महाअष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से महामाई की आरती की। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। मुख्य अतिथि विधायक बंबालाल दिवाकर के साथ विशिष्ट अतिथि भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष हरिशरण लाला और जिला पंचायत सदस्य दिलीप कुमार ‘गुड्डू’ मिश्रा ने भी आरती में भाग लिया। इस अवसर पर वीपी सिंह सेंगर, अनूप सिंह, राजू सिंह चौहान, राम संजीवन विमल, रानू सिंह, विशाल दीक्षित, बृजेंद्र गौड़, रानू मिश्रा, हरिशंकर सैनी, देवकीनंदन सैनी, गौरीशंकर सैनी, धर्मेंद्र मौर्य, अजय सिंह, पम्मू गौड़, सचिन यादव, सरोज मिश्रा, राम विमल, धर्मेंद्र सिंह, गोपाल गुप्ता, सुशील गौड़, लल्ला तिवारी, अवधेश बाजपेई, दीपक पाल, होरीलाल, जितेंद्र यादव, संजय गौड़, राजेश पांडेय, ओमप्रकाश सैनी, नन्हक्के सैनी, पिंकू सैनी और ब्रजेश सैनी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से महाआरती में सहभागिता की। स्वामी रामस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के अंत में मां शंकरी देवी मंदिर सेवा समिति के व्यवस्थापक एवं आयोजक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
