Home महाराष्ट्र स्वतंत्रता दिवस पर महाराष्ट्र के 82 पुलिस, अग्निशमन और सुरक्षा कर्मियों को...

स्वतंत्रता दिवस पर महाराष्ट्र के 82 पुलिस, अग्निशमन और सुरक्षा कर्मियों को मिलेगा वीरता और सेवा पदक

0

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देशभर के पुलिस, अग्निशमन, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड और सुधारात्मक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 1,057 अधिकारियों और कर्मचारियों को वीरता एवं सेवा पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की है। इनमें महाराष्ट्र के 82 अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं, जिन्हें उनकी बहादुरी, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष देशभर में 301 वीरता पदक घोषित किए गए हैं। इनमें 272 पुलिसकर्मी और 29 अग्निशमन सेवा कर्मी शामिल हैं। महाराष्ट्र से 20 पुलिसकर्मियों और 13 अग्निशमन कर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। विशिष्ट सेवाओं के लिए दिए जाने वाले राष्ट्रपति पदक के तहत देशभर में 92 पदकों की घोषणा की गई है। इनमें महाराष्ट्र के 3 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और 2 सुधारात्मक सेवा कर्मियों को राष्ट्रपति पदक (विशिष्ट सेवा) प्रदान किया जाएगा।
वहीं, उत्कृष्ट और समर्पित सेवा के लिए देशभर में 664 पदक घोषित किए गए हैं। इनमें महाराष्ट्र के 37 पुलिसकर्मी, 2 अग्निशमन सेवा कर्मचारी, 3 नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड कर्मी तथा 2 सुधारात्मक सेवा कर्मचारी शामिल हैं, जिन्हें उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभर के सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए इन प्रतिष्ठित पदकों से सम्मानित करता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here