Home Maharashtra उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार ने एफडीए को दिए निर्देश, एक्सपायरी उत्पाद बेचने...

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार ने एफडीए को दिए निर्देश, एक्सपायरी उत्पाद बेचने वालों पर चलेगा सख्त अभियान

0

मुंबई: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार से खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने शिष्टाचार भेंट कर विभाग के विभिन्न विषयों और चल रहे कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सौंदर्य प्रसाधन, दवाइयों तथा उपभोक्ता वस्तुओं की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों में एक्सपायरी (कालबाह्य) उत्पादों की बिक्री न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में प्रभावी निरीक्षण अभियान चलाया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाए।सुनेत्रा अजीत पवार ने कहा कि नागरिकों का स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए बाजार में उपलब्ध दवाओं और उपभोक्ता उत्पादों की गुणवत्ता तथा वैधता सुनिश्चित करने के लिए एफडीए को सख्ती से निगरानी और कार्रवाई करनी चाहिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here