Homeमुंबईउद्योगपति नारायण सिंह झाला बने करणी सेना के मुंबई प्रभारी

उद्योगपति नारायण सिंह झाला बने करणी सेना के मुंबई प्रभारी

मुंबई। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (एकीकृत राष्ट्रीय राजपूत युवा संगठन) ने संगठन के विस्तार और मुंबई में सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से उद्योगपति नारायण सिंह झाला को मुंबई प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार उनका कार्यकाल 29 जुलाई 2026 से 28 जुलाई 2027 तक एक वर्ष का रहेगा।यह नियुक्ति संगठन के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंहजी पाटील (राजपूत) की ओर से की गई है। नियुक्ति पत्र में झाला से पद की गरिमा और सम्मान बनाए रखते हुए संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा संगठन की मजबूती में पूर्ण योगदान देने की अपेक्षा जताई गई है। मुंबई प्रभारी नियुक्त किए जाने पर नारायण सिंह झाला ने संगठन और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर विश्वास जताते हुए जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। श्री झाला ने कहा, “संगठन ने मुझे मुंबई प्रभारी की जो जिम्मेदारी दी है, उसके लिए मैं संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। समाज को संगठित करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने और सामाजिक हित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा।”उन्होंने आगे कहा कि मुंबई में समाज के लोगों के बीच आपसी सहयोग और एकजुटता को मजबूत करने के साथ संगठन की विचारधारा और सामाजिक उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भी संगठन के माध्यम से कार्य किए जाएंगे।उद्योग जगत से जुड़े नारायण सिंह झाला को मुंबई प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन को महानगर में और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है। संगठन की ओर से भी उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया गया है कि वे मुंबई में संगठन के विस्तार और समाजहित के कार्यों को नई गति देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments