Home Crime ड्रग्स तस्करी पर मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, उस्मान शेख उर्फ सोनू...

ड्रग्स तस्करी पर मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, उस्मान शेख उर्फ सोनू पर PIT-NDPS के तहत एक वर्ष की नजरबंदी

0

इंद्र यादव/मुंबई। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। ड्रग्स तस्करी के मामलों में कथित रूप से संलिप्त उस्मान अब्दुल कादर शेख उर्फ सोनू (37) के खिलाफ PIT-NDPS (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) के तहत एक वर्ष की नजरबंदी की कार्रवाई की गई है।मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (आजाद मैदान यूनिट) द्वारा की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना और ऐसे अपराधों की पुनरावृत्ति को रोकना बताया गया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कई मामलों में आरोपी जमानत पर रिहा होने के बाद दोबारा अवैध गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं। ऐसे मामलों में PIT-NDPS कानून के तहत निवारक कार्रवाई की जाती है, जिससे संगठित ड्रग्स तस्करी पर रोक लगाने में मदद मिलती है।मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में ड्रग्स की तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।मुंबई पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे के जाल से बचाने और समाज में सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here