Home Architecture Breaking निर्मल नगर पुलिस की नाक के नीचे धड़ल्ले से चल रहा मटका...

निर्मल नगर पुलिस की नाक के नीचे धड़ल्ले से चल रहा मटका कारोबार

0

मटका माफियाओं ने स्लम इलाकों को बनाया हुआ है अपना बनाया अड्डा

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के सख्त निर्देशों के बावजूद मुंबई में मटका माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती के नेतृत्व वाली मुंबई पुलिस को चुनौती देते हुए निर्मल नगर पुलिस स्टेशन की सीमा में मटका का काला कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, निर्मल नगर पुलिस स्टेशन की हद में आने वाले खार पूर्व और सांताक्रुज पूर्व के स्लम इलाकों में मटका कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। खार पूर्व के आदर्श लेन स्थित साईं बाबा मंदिर के आसपास, पाइपलाइन क्षेत्र में राहुल जनरल स्टोर के पीछे, वहीं सांताक्रुज पूर्व के सर्विस रोड, पत्राशेड, करीर नगर, मराठा कॉलोनी के पास आदर्श नगर सहित कई स्लम इलाकों को मटका माफियाओं ने अपना अड्डा बना रखा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन क्षेत्रों में लंबे समय से मटका कारोबार चल रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर स्थानीय पुलिस की नजर इन गतिविधियों पर क्यों नहीं पड़ रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में अवैध धंधों पर सख्ती की नीति अपनाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर निर्मल नगर पुलिस थाना क्षेत्र में मटका कारोबार बेखौफ जारी है। देवेन भारती के मुंबई पुलिस आयुक्त बनने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही थी कि मुंबई में मटका-जुआ और नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगेगा, लेकिन निर्मल नगर पुलिस थाना क्षेत्र की स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है। मटका माफियाओं के बढ़ते हौसलों से स्थानीय रहिवासी परेशान हैं और वे प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। साथ ही यह भी बताते चलें कि निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में कई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक (सीनियर पीआई) आए और चले गए, लेकिन इस काले कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने में कोई भी सफल नहीं हो सका। सूत्रों का दावा है कि निर्मल नगर पुलिस स्टेशन की हद में ऐसा कोई अवैध कारोबार नहीं है, जो संचालित न हो रहा हो। अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती स्लम इलाकों को अपना अड्डा बना चुके मटका माफियाओं के खिलाफ कब और किस प्रकार की सख्त कार्रवाई करते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here