HomeArchitectureBreaking'टीबी मुक्त मुंबई' अभियान के तहत कचरा बीनने वाली महिलाओं के लिए...

‘टीबी मुक्त मुंबई’ अभियान के तहत कचरा बीनने वाली महिलाओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, ‘नमस्ते’ योजना का शुभारंभ

मुंबई। महाराष्ट्र लोकभवन की पहल और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के सहयोग से शुरू किए गए ‘टीबी मुक्त मुंबई’ अभियान के तहत कचरा बीनने वाली महिलाओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को चेंबूर स्थित फाइन आर्ट्स सोसायटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘नमस्ते’ योजना का भी शुभारंभ किया गया। राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल और अभिनेता जैकी श्रॉफ के हाथों कचरा बीनने वाली महिलाओं को आयुष्मान कार्ड तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पीपीई किट वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य कचरा बीनने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ना है। इस अवसर पर कचरा बीनने वाली महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रहीं सुशीला साबळे, नगरसेविका एवं प्रभाग समिति की अध्यक्ष आशा मराठे, बीएमसी की अतिरिक्त आयुक्त प्राजक्ता लवंगारे वर्मा, अतिरिक्त आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा, ज्योति म्हापसेकर, राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रशांत नारनवरे, उपायुक्त (ठोस कचरा प्रबंधन) डॉ. किरण दिघावकर तथा देवनार क्षेत्र की कचरा बीनने वाली महिलाएं उपस्थित थीं। ‘टीबी मुक्त मुंबई’ अभियान के माध्यम से समाज के वंचित और असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने तथा टीबी की समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments