HomeMaharashtraशिकायत पर तुरंत एक्शन: जैतीपुर बाजार में बदले गए जर्जर बिजली के...

शिकायत पर तुरंत एक्शन: जैतीपुर बाजार में बदले गए जर्जर बिजली के तार, जल्द लगेगा नया ट्रांसफार्मर

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। नवाबगंज के अजगैन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जैतीपुर बाजार में लंबे समय से जर्जर एलटी (लो टेंशन) विद्युत तारों के बार-बार टूटने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आए दिन तार टूटने के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती थी, जिससे व्यापारियों और ग्रामीणों की दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं। समस्या से परेशान उपभोक्ताओं ने नवाबगंज उपखंड विद्युत कार्यालय में उपखंड अधिकारी रुद्र प्रताप से शिकायत की। शिकायत प्राप्त होते ही उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के बाद विभागीय टीम ने जर्जर और पुराने एलटी तारों को हटाकर नए विद्युत तार लगाने का कार्य शुरू कर दिया। इससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार होने लगा है और बार-बार होने वाली विद्युत बाधा से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। विद्युत विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से जैतीपुर के ग्रामीणों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उपखंड अधिकारी रुद्र प्रताप की कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उपखंड अधिकारी रुद्र प्रताप ने बताया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्र में जल्द ही अधिक क्षमता का नया ट्रांसफार्मर भी स्थापित किया जाएगा। इससे ओवरलोडिंग की समस्या समाप्त होगी और क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत एवं विश्वसनीय बनेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments