HomeMaharashtraमुंबई में कई स्कूल और कक्षाएं अवैध रूप से संचालित, शिक्षा विभाग...

मुंबई में कई स्कूल और कक्षाएं अवैध रूप से संचालित, शिक्षा विभाग ने जारी किए बंद करने के निर्देश

मुंबई। दक्षिण मुंबई क्षेत्र में कुछ स्कूलों तथा कुछ स्कूलों की कक्षाओं के बिना मान्यता संचालित होने का मामला सामने आया है। इस पर कार्रवाई करते हुए दक्षिण मुंबई विभाग के शिक्षा निरीक्षक ने संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी कर अनधिकृत रूप से चलाए जा रहे स्कूलों और कक्षाओं को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार, ये सभी स्कूल अंग्रेजी माध्यम के हैं। जिन स्कूलों को किसी भी कक्षा के संचालन की मान्यता प्राप्त नहीं है, उनमें निम्नलिखित संस्थाओं का समावेश है—

  • मदनी हाईस्कूल (क्रॉफर्ड मार्केट, मस्जिद)
  • युसुफ मेहर अली हाईस्कूल (नारायण तावडे चौक, तुलसीवाड़ी, ताडदेव)
  • मदर टेरेसा हाईस्कूल (ब्लॉक नंबर 11, 90 फीट रोड, धारावी)
  • गणेश विद्यामंदिर (संत कक्कैया मार्ग, धारावी)
  • ऑक्जिलम इंटरनेशनल स्कूल (बलराम बाबू खाडेकर मार्ग, वडाला पूर्व)
  • फिनलैंड इंटरनेशनल स्कूल (महेश्वरी निकेतन, गोपालराव देशमुख मार्ग)
    इसके अलावा कुछ स्कूलों में केवल कुछ कक्षाएं ही बिना अनुमति संचालित की जा रही हैं।
  • मोहम्मदिया हाईस्कूल (27 मस्जिद मार्ग) में कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं अनधिकृत पाई गई हैं। इस विद्यालय को केवल कक्षा 1 से 5 तथा कक्षा 9 और 10 तक की मान्यता प्राप्त है।
  • इसी प्रकार गोल्डन स्पायरल हाईस्कूल, परेल (4-बी, एडवांस्ड हाउस, ताडदेव) में कक्षा 6 से 10 तक की कक्षाएं बिना मान्यता संचालित की जा रही हैं। इस विद्यालय को केवल कक्षा 1 से 5 तक के संचालन की अनुमति प्राप्त है।
    शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का प्रवेश किसी भी विद्यालय में कराने से पहले उसकी सरकारी मान्यता की जांच अवश्य करें, ताकि विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। साथ ही संबंधित स्कूलों को नियमों का पालन करने और अनधिकृत रूप से संचालित कक्षाओं को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments