Wednesday, May 27, 2026
Google search engine
HomeCrimeकलयुगी पिता ने बेटी की ली जान, हत्या के बाद फरार आरोपी...

कलयुगी पिता ने बेटी की ली जान, हत्या के बाद फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की 3 टीमें

इंद्र यादव/ठाणे। कल्याण पश्चिम के परनाका इलाके स्थित ‘रचना रॉयल’ बिल्डिंग में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही 25 वर्षीय शादीशुदा बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। मृतका की पहचान गायत्री शिंदे के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पिता विनोद वसईकर वारदात के बाद से फरार है। जानकारी के अनुसार गायत्री कुछ दिनों पहले अपने मायके आई हुई थी। परिवार में सब कुछ सामान्य चल रहा था और घटना के एक दिन पहले तक पूरा परिवार साथ में समय बिता रहा था। सोमवार को गायत्री की मां रोज की तरह काम पर गई हुई थी, जबकि घर में केवल गायत्री और उसके पिता मौजूद थे। इसी दौरान किसी पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि गुस्से में आकर पिता विनोद वसईकर ने धारदार हथियार से बेटी पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात में जब गायत्री की मां काम से वापस घर पहुंची तो कमरे में बेटी का खून से लथपथ शव देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। तब तक आरोपी पिता मौके से फरार हो चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी पिता विनोद वसईकर दोपहर के समय घर से बाहर निकलते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने तीन विशेष टीमें गठित की हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे कोई गंभीर पारिवारिक विवाद हो सकता है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments