Sunday, May 24, 2026
Google search engine
HomeIndiaभीषण गर्मी में यात्रियों को राहत: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने प्रमुख...

भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर शुरू किया मिस्टिंग सिस्टम

बिलासपुर। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए विशेष पहल शुरू की है। रेलवे प्रशासन द्वारा प्रमुख स्टेशनों पर वाटर मिस्टिंग सिस्टम प्रभावी रूप से संचालित किए जा रहे हैं, जिससे प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिल रही है। रेलवे की यह व्यवस्था हर वर्ष गर्मी के मौसम में की जाती है, लेकिन इस बार तापमान में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए इसे और अधिक सक्रिय रूप से लागू किया गया है।रेलवे अधिकारियों के अनुसार बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और गोंदिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर मिस्टिंग सिस्टम लगाए गए हैं। इन प्रणालियों के माध्यम से सूक्ष्म जल फुहारों का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे प्लेटफॉर्म के आसपास का तापमान कम होता है और यात्रियों को अपेक्षाकृत ठंडा वातावरण मिलता है। विशेष रूप से दोपहर के समय, जब तापमान चरम पर पहुंच जाता है, तब यह व्यवस्था यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा अनुभव को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। प्लेटफॉर्म पर लगातार संचालित हो रही जल फुहारों की यह प्रणाली यात्रियों को न केवल गर्म हवाओं से राहत दे रही है, बल्कि लंबे इंतजार के दौरान अधिक आरामदायक माहौल भी उपलब्ध करा रही है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा गर्मी के पूरे मौसम में ऐसी यात्री हितैषी व्यवस्थाओं को निरंतर प्रभावी ढंग से संचालित करने की योजना बनाई गई है, ताकि यात्रियों को कठिन मौसम में भी बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments